फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tractor-trolley crushes bike riders, one dead

Deoria News: ट्रैक्टर -ट्राली ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

Tue, 26 Dec 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 26 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley crushes bike riders, one dead
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कसया- देवरिया मार्ग के बालपुर श्रीनगर चौराहे पर मंगलवार की शाम में एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इसमें बाइक पर बैठे तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उनको सीएचसी तरकुलवा पहुंचाए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दो का इलाज चल रहा है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के कंठीपट्टी गांव निवासी अंकित गुप्ता 20 पुत्र वशिष्ठ अपने दो मित्रों प्रिंस पुत्र देवधारी व एक अन्य के साथ कसया से वापस अपने घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के बालपुर श्रीनगर चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अंकित की मौत हो गई। जबकि दो का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
भाटपाररानी के बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी 20 वर्षीय दिनेश चौहान को सोमवार की रात बोलेरो ने टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा रुस्तम बहियारी के पास हुआ। घर वालों के अनुसार दिनेश कारपेंटर का काम करता था। बाइक से घर लौटते समय हादसा हुआ। बनकटा एसओ अमित कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed