{"_id":"66144237704b9fca1c0ea8b4","slug":"tractor-thieves-caught-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-122999-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रैक्टर लेकर भाग रहे थे, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रैक्टर लेकर भाग रहे थे, पुलिस ने पकड़ा
Tue, 09 Apr 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील बाईपास पर पांच दिन पूर्व कुछ मनबढ़ों द्वारा ट्रैक्टर-ट्राॅली के ड्राइवर और शिकायतकर्ता के पुत्र से मारपीट कर वाहन लेकर भागने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को पकड़कर थाने लाई। मामले में शिकायतकर्ता ने एसपी डॉ. संकल्प शर्मा से न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बरौली गांव निवासी धम्मन सिंह पुत्र मुख्तार सिंह ने कहा है कि विशुनपुर देवार से अपने खेत की फसल कटवाकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से अनाज लादकर ड्राइवर और मेरा पुत्र घर आ रहे थे। इसी बीच पचौहां मोड़ पर कुछ लोगों ने गाड़ी घेर ली और लाठी-डंडा से हमला कर दिया। ड्राइवर को चोट लगने पर उसने गाड़ी रोक दी। सभी ने मेरे बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा अनाज एक व्यापारी के वहां खाली कर गाड़ी लेकर भागने लगे। डॉयल 112 की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बदमाश मौका देखकर गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस गाड़ी को थाने लाई है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राॅली लोन पर लिया गया है। गाड़ी थाने में खड़ी होने से काफी नुकसान हो रहा है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।