{"_id":"6148cccc8ebc3e3eb0223131","slug":"tractor-deoria-news-gkp409966885","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केस दर्जकर पुलिस ने शांति भंग की आशंका में किया चलान
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। एक महिला को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश का आरोप भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महिवाल जायसवाल पर लगा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
बघौचघाट निवासी सरस्वती देवी और यहीं के रहने वाले भाजपा नेता महिवाल जायसवाल के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। सरस्वती देवी का आरोप है कि महिवाल जबरदस्ती अपने भाइयों के साथ उसकी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं और रास्ता बना रहे हैं। तीन दिन पहले महिला के जमीन में महिवाल व उनका भाई ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। उसने रोकने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। बचने की कोशिश में उसे ट्रैक्टर से धक्का लगा। इस संबंध में महिला ने थाने में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने महिवाल व उसके भाई टन्नू जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, भाजपा नेता ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि विवाद बस फर्जी आरोप लगाएं गए हैं। थानाध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप राय ने बताया कि महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों का चालान किया गया है।