फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Told the wrong way, then reached by bike and looted two thousand rupees from the car driver

Deoria News: गलत रास्ता बताया, फिर बाइक से पहुंच लूटे कार चालक से दो हजार

Thu, 28 Sep 2023 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Told the wrong way, then reached by bike and looted two thousand rupees from the car driver
देवरिया। बरियारपुर के करौंदी-महुई गांव के बीच बुधवार को तड़के बदमाशों ने कार चालक को गलत रास्ता बताया। फिर बाइक से पहुंकर कनपटी पर असलहा सटाकर दो हजार रुपये लूट लिये। विरोध करने पर कार सवार की पिटाई भी की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भागने लगे। एक को दौड़ाकर ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी रितेश शर्मा बुधवार की सुबह अपनी कार से गोपालगंज बिहार के कटया बाजार जा रहे थे। वह करौंदी पुलिस चौकी पर पहुंचा था कि वहीं कुछ दूरी पर चार, पांच लड़के मिले । रितेश ने उन लोगों से रास्ता पूछा तो वह लोग कार चालक को महुई की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ मोड़ दिए। इसके बाद बदमाश बाइक से आगे जाकर रोक लिए। एक बदमाश ने कार चालक की कनपटी पर असलहा सटा दिया। वहीं अन्य बदमाश उसके जेब की तलाशी लेने लगे, जिसमें मिले दो हजार रुपये निकाल लिए। रितेश ने लुटेरों का विरोध करना शुरू किया तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं, शोर शराबा सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख बदमाश बाइक लेकर भागने लगे। वहीं एक बदमाश ग्रामीणों की पकड़ में आ गया। जिसकी धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed