{"_id":"5ffc8a5d8ebc3e316866ffdf","slug":"today-the-team-will-leave-for-prayagraj-to-fetch-4-17-lakh-ballots-deoria-news-gkp380510640","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज प्रयागराज से 4.17 लाख मतपत्र लाने के लिए टीम रवाना होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज प्रयागराज से 4.17 लाख मतपत्र लाने के लिए टीम रवाना होगी
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुटा है। प्रयागराज से 4.17 लाख मतपत्र मंगाए जा रहे हैं। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतपत्र स्टील के बॉक्स में लाए जाएंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। चार पदों प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के लिए एक साथ होने वाले चुनाव होंगे। इसे लेकर प्रयागराज स्थित सरकारी प्रेस से प्रधान पद के लिए 18 चिह्न वाले 4.17 लाख मतपत्र मंगाए जा रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र/जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा को सौंपी गई है। उनके साथ सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र/भूमि संरक्षण अधिकारी संतलाल गुप्ता के अलावा आठ कर्मी कलेक्ट्रेट परिसर से प्रयागराज के लिए कूच करेंगे। टीम को मतपत्र लाने के लिए स्टील के करीब 25 बाक्स, ताला के अलावा स्टेशनरी व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। एआरटीओ की ओर से अधिकारियों व कर्मियों के लिए दो चारपहिया वाहन तथा मतपत्र के लिए एक वाहन की व्यवस्था की जाएगी। टीम के साथ सुरक्षा कर्मी भी मुस्तैद रहेंगे। प्रयागराज में 13 जनवरी को मतपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। टीम मतपत्रों का मिलान करने के बाद स्टील के बाक्स में रखकर सील करेगी। इसके बाद देवरिया के चलेगी।
कोऑपरेटिव सभागार में बने स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे मतपत्र
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतपत्र रखने के लिए कोऑपरेटिव सभागार को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। प्रयागराज से मतपत्र आने के बाद उसे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। इससे पहले वाराणसी से पांच लाख चौदह हजार (5.14 लाख) तथा दिल्ली से अठासी लाख छियालिस हजार चार सौ (88, 46400) मतपत्र मंगाए जा चुके हैं, जिसे स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चौबीस घंटे सुरक्षा कर्मी मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज से प्रधान पद के लिए 4.17 लाख मतपत्र लाने के लिए टीम मंगलवार को रवाना होगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।
-सुभाष चंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी