{"_id":"5f26fde38ebc3e63a50e6fce","slug":"today-is-rakshabandhan-deoria-news-gkp3604362130","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभ मुहुर्त में आज भाईयों के कलाई पर राखी बांधेंगी बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभ मुहुर्त में आज भाईयों के कलाई पर राखी बांधेंगी बहनें
विज्ञापन
हनुमान मंदिर चौराहे के पास राखी खरीदती महिलाएं।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन आज : सुबह साढ़े आठ बजे के बाद राखी बांधना होगा शुभ
भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी बहनें
देवरिया। भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद राखी बांधना शुभ होगा। कोरोना संक्रमण ने त्योहार की तैयारियों पर भी असर डाला है। हालांकि रविवार को अनलॉक के बावजूद राखी और मिठाई, फल की दुकानेें खुलने से लोगों ने राहत महसूस की। जिले से लेकर देहात क्षेत्र के बाजारों में महिलाओं ने राखी और मिठाई सहित अन्य सामानों की खरीदारी की।
ज्योतिषियों बोले- भद्राकाल में रक्षाबंधन का कार्य निषिद्घ
धर्मशास्त्र के अनुसार भद्राकाल में रक्षाबंधन का कार्य नहीं किया जाता। 3 अगस्त को सुबह 8.29 बजे तक भद्रा के विद्यमान होने तक राखी बांधने का कार्य नहीं किया जाएगा। इसके बाद सुबह 8.30 बजे से रात्रि 8.21 बजे के मध्य रक्षाबंधन का पुनीत कार्य संपन्न किया जाएगा। इसमें भी सर्वोत्तम समय सुबह 8.44 बजे से 10.21 बजे तक शुभ बेला, पुन: दिन में 1.38 बजे से 3.17 बजे तक चर बेला, अपराह्न 3.18 बजे से 4.55 बजे तक लाभ बेला, सायं 4.56 बजे से 6.34 बजे तक अमृत बेला में यह कार्य किया जा सकेगा।