{"_id":"66c23841294b1b48360efca2","slug":"today-in-auspicious-time-sisters-will-tie-the-thread-of-affection-on-the-hands-of-brothers-the-market-is-being-decorated-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-133090-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शुभ मुहूर्त में आज बहनें भाईयों के हाथों पर बांधेंगी स्नेह की डोर, सजा रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शुभ मुहूर्त में आज बहनें भाईयों के हाथों पर बांधेंगी स्नेह की डोर, सजा रहा बाजार
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर बहनों ने राखी की खरीदारी की।संवाद
- पूरे दिन चला राखियों की खरीददारी का दौर, चांदी की राखियां भी पसंद की गई
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रक्षाबंधन को लेकर रविवार को बहनों में जबरदस्त उत्साह रहा। शहर के प्रमुख बाजारों में उत्साह संग मनपसंद राखियों की खरीदारी की। सराफा की दुकानों पर चांदी की राखियां भी पसंद की गईं। बच्चों के लिए कार्टून और उनके पसंदीद कैरेक्टर की राखियां भी खूब बिकीं। हालांकि रक्षाबंधन ने दिन डेढ़ बजे तक भद्रा का साया रहने से लोग शुभ मुहूर्त में ही रक्षा बांधने की तैयारियों में जुटे रहे।
शहर के छहमुखी चौराहा, सब्जी मंडी रोड, अंसारी रोड, मोतीलाल रोड सहित अन्य प्रमुख बाजारों में रविवार को सजी राखी की दुकानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़-भाड़ रही। पांच रुपये से लेकर 200 रुपये तक में आकर्षक डिजाइन की राखियां सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रही थीं। अंसारी रोड के दुकानदार मो.अनस ने बताया कि बच्चों की उम्र को ध्यान में रखकर भी कंपनियों ने राखी बनाई है। कोलकाता व नई दिल्ली यहां राखियां मंगाई गई हैं। बाजार में किवा, श्री एवं विष्णु की मेटल, स्टोन, रुद्राक्ष से बनी राखियां खूब पसंद की जा रही हैं।
वहीं नई बाजार के सर्राफा दुकानदार अजय वर्मा ने बताया कि पर्व को देखते हुए रविवार को भी दुकानें खोली गई। चांदी की राखी 600 से लेकर एक हजार रुपये तक में बिकीं, इससे हल्की 400 रुपये तक में भी उपलब्ध रहीं। बाजार में भी इस बार पर्व को लेकर उत्साह ज्यादा दिखा। पूरे जिले को मिलाकर 50 लाख से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
विभिन्न योगों के संयोग में बनेगा रक्षाबंधन पर्व
देवरिया। रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त दिन सोमवार को दिन में 1:25 के बाद में रात्रि 12:28 बजे तक मनाना श्रेयस्कर होगा। ज्योतिषाचार्य पं.विवेक उपाध्याय व शरद चंद्र मिश्र ने रविवार को बताया कि सोमवार को सूर्योदय 5:35 बजे और श्रावण शुक्ल पूर्णिमा इसी दिन 2:21 बजे से प्रारंभ होकर रात 12:28 बजे तक है। इस दिन श्रवण नक्षत्र प्रातः 8:49 बजे तक, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र और सौभाग्य योग प्रातःकाल 5:53 बजे तक, इसके बाद शोभन योग और सिद्धि नामक औदायिक योग भी है। दिन में 1:25 बजे तक भद्रा होने से दिन में 1:25 बजे के बाद और पूर्णिमा तिथि के अंत तक अर्थात रात को 12:28 बजे के अंदर रक्षाबंधन का कार्य किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
सूर्पणखा ने भाई रावण को भद्रा काल मे बांधी राखी, कुल का किया विनाश
सलेमपुर। हिंदू धर्म का त्योहार रक्षाबंधन भाई और बहन के प्यार का प्रमुख पर्व है। आज के दिन बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधकर उसके दीर्घायु व सुखी जीवन की कामना करती है।
आचार्य अजय कुमार शुक्ल जीउत बाबा ने रविवार को बताया कि रक्षाबंधन का पर्व सावन के पावन महीने के शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बार यह तिथि 19 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन भद्रा का साया सुबह 5:53 बजे से लेकर दोपहर 1:32 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रात्रि 9:07 बजे तक राखी का त्योहार मनाया जाएगा। भद्रा काल में राखी बांधने की मनाही है। कहा जाता है कि रावण की बहन सूर्पणखा ने अपने भाई को भद्रा काल में राखी बांधी थी।
इसके कारण रावण व उसके पूरे कुल का विनाश हो गया था। इसलिए भद्रा काल में भाई को राखी नहीं बांधनी चाहिए। एक और कारण यह भी है कि भद्रा काल में भगवान भोलेनाथ तांडव नृत्य करते हैं और बहुत ही क्रोधित रहते हैं।
-- --
रक्षाबंधन पर्व रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल बहनों को शहर में कराएगा निशुल्क यात्रा
रक्षाबंधन पर्व रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल बहनों को शहर में कराएगा निशुल्क यात्रादेवरिया। रोटरी क्लब शहर की माताओं, बहनों और बेटियों के लिए रक्षाबंधन पर्व पर पांच ई-रिक्शा से निशुल्क यात्रा कराएगा। क्लब के अध्यक्ष डॉ.विपिन बिहारी शर्मा ने रविवार को बताया कि इस बार रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क घर तक पहुंचाने की सुविधा महिलाओं को तोहफे के रूप में दिया जाएगा। बहनों को शहर के भीतर निर्धारित मार्ग पर आने जाने के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। इसके लिए पांच ई-रिक्शा सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इसका फायदा केवल शहर की महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए भटवालिया चौराहा से बस स्टैंड, डीएम बंगला होते गोरखपुर ओवरब्रिज तक, भटवालिया चौराहा से सुभाष चौक, मालवीय रोड, कसया ओवरब्रिज तक, बस स्टैंड से मेडिकल कॉलेज, जलकल रोड होते कसया ढाला, बस स्टैंड से रामलीला मैदान होते हनुमान मंदिर तक जाने और आने के लिए रूट निर्धारित किया गया है।