फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   To grab property, brother in law called sister in law dead

Deoria News: संपत्ति हड़पने के लिए जीजा ने साली को बताया मृत

Wed, 26 Feb 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 26 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
To grab property, brother in law called sister in law dead
रामपुर कारखाना। क्षेत्र के एक गांव में ससुराल की संपत्ति पर हक जमाने की नियत से जीजा ने अपनी जिंदा साली को मृत बता दिया। सचिव की मिलीभगत से उसका परिवार रजिस्टर से नाम भी कटवा दिया। इसकी सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने तत्कालीन सचिव समेत तीन लोगों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मुंडेरा मिश्र गांव निवासी चन्दा देवी पुत्री स्व. मोतीचन्द ने तहरीर में तत्कालीन सचिव, अपने जीजा समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाया था। उसने कहा कि वह दो बहनें हैं। हमारे कोई भाई नहीं है। पिता मोतीचन्द की मृत्यु 18 फरवरी 2008 को हो गई थी। बड़ी बहन राजकुमारी की शादी मठिया, थाना रामपुर कारखाना निवासी जितेन्द्र उर्फ जीउत के साथ हुई है। मेरी शादी बेचू जायसवाल पुत्र लालू ग्राम सकरौली थाना हाटा जिला कुशीनगर के साथ हुई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी बहन राजकुमारी की भी 20 फरवरी 2019 को मृत्यु हो चुकी है। कोर्ट के आदेश पर रामपुर कारखाना पुलिस ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी रामप्रकाश सिंह व राजकुमारी देवी के पति जीउत पुत्र गोपी व अजीत पुत्र जीउत के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed