फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   throat push of demsel

पोस्टमार्टम रिपोर्ट : गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या

Tue, 04 Jun 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Jun 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
throat push of demsel
खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता रेलवे लाइन के किनारे नमक डालकर दफनाए गए युवती के शव मामला
विज्ञापन


पुलिस अब अपनी कार्रवाई पूरी कर हत्यारों के खिलाफ दर्ज करेगी केस

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव के रेलवे लाइन किनारे नमक डालकर दफनाए गए युवती के शव का पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर युवती की हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस अब अग्रिम कार्रवाई कर हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज करेगी। उधर, पांचवें दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव में रेलवे लाइन के किनारे बृहस्पतिवार को मिले युवती के शव को कुत्ते नोचकर खा रहे थे। शव से दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने देखा था तो शव का सिर और एक हाथ ऊपर दिखाई पड़ा। बाकी शरीर जमीन के अंदर था। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने 18-20 वर्षीय युवती का का शव होना बताया। हालांकि, चेहरा स्पष्ट नहीं होने से शिनाख्त नहीं हो पाई थी। खोदाई के दौरान मिट्टी के साथ नमक भी निकला। जिससे प्रतीत हो रहा था कि हत्यारे पूरी तैयारी के साथ शव को दफन किए थे। अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इसमें गला दबाने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस पकड़ी खास, खजुरी करौता, करकटही परसिया, मकुनही और बतरौली पांडेय गांवों में जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस को शक है कि इन्ही गांवों में से किसी एक गांव की युवती होगी। लोगों ने शव मिलने के दौरान ही स्पष्ट कर दिया था कि हत्या कर शव दफनाया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गला दबाकर युवती की हत्या की पुष्टि हुई है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

कोट....

युवती के शव को मोर्चरी में रखवाया गया था कि शिनाख्त हो जाए। मगर पांच दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। समय पूरा होने पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस अभी शिनाख्त में लगी है। अब केस दर्ज कर हत्यारों की तलाश की जाएगी।

-दीपक शुक्ला, सीओ सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed