{"_id":"6542a4115eb1fe19e905e9d4","slug":"three-youths-molested-a-girl-riding-a-tempo-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-11941-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टेंपो सवार युवती से तीन युवकों ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टेंपो सवार युवती से तीन युवकों ने की छेड़खानी
विज्ञापन
-दूसरी बार युवक पर पुलिस ने दर्ज किया केस
-फरार चल रहे दो अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। टेंपो में सवार एक गांव की युवती के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। पूर्व में भी युवक पर छेड़खानी का केस दर्ज है। इस घटना के बाद गांव के दोनों परिवार के बीच तनाव बढ़ गया है।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती किसी काम से कहीं गई थी। वापस आने के लिए वह टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच गांव का आरोपी युवक दो दोस्तों के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। युवती को देख बाइक सवार तीनों युवक रुक गए और छींटाकशी करने लगे। टेंपो में सवार होकर युवती गांव के लिए रवाना हुई, तो बाइक सवार पीछे लग गए और अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगे। टेंपो में सवार लोगों ने बाइक सवार युवकों को डांटा तो युवक उनसे उलझ गए।
इसके पूर्व भी आरोपियों में एक युवक ने युवती के साथ छेड़खानी की थी। उस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बावजूद युवक अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। पुलिस ने एक नामजद तथा दो अज्ञात युवकों पर छेड़खानी का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।