फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three youths from the district will speak to the Prime Minister about sports facilities.

Deoria News: प्रधानमंत्री से खेल सुविधाओं पर बात करेंगे जिले के तीन युवा

Thu, 27 Aug 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Three youths from the district will speak to the Prime Minister about sports facilities.
देवरिया। जिले के युवाओं के लिए एक बेहद खास खबर है। शहर के बीआरडीपीजी काॅलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले खेलो इंडिया संवाद में जिले के तीन युवा प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करेंगे। तीनों युवाओं ने इसकी तैयारी कर ली है। ये युवा स्थानीय स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार, युवाओं को खेलों से जोड़ने और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने को लेकर चर्चा करेंगे। इन तीन युवाओं के अलावा अन्य सौ युवा भी कार्यक्रम में बतौर श्रोता शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के साथ होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर चयनित युवाओं में खासा उत्साह है। वे प्रधानमंत्री के समक्ष रखने के लिए अपने सवाल और रचनात्मक सुझाव तैयार करने में जुटे हैं। बीएसएसी कृषि सातवें सेमेस्टर के छात्र सुधीर कुमार ने प्रधानमंत्री से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास को लेकर बात करेंगे। साथ ही, समाज में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करने पर भी सुधीर बात करेंगे।
विज्ञापन

बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर की छात्रा तनुश्री भाष्कर पीएम से बात करने के लिए चयनित किए जाने पर काफी उत्साहित हैं। वह स्थानीय स्तर पर स्कूलों में खेल पर फोकस करने पर जोर देंगी। तनुश्री ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था पर भी बात करेंगी। वहीं रोहन विश्वकर्मा का कहना है कि आजकल निजी और सरकारी किसी भी स्कूल में खेल का महत्व नहीं रहा। खेल के लिए प्रतिदिन अलग से कक्षाएं नहीं चलती हैं। ग्राउंड में खेलों का अभ्यास नहीं कराया जाता है। कही जगह ग्राउंड ही नहीं है। इस पर भी वह पीएम से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विजय पाल ने बताया कि खेलो इंडिया संवाद में बीआरडीपीजी काॅलेज को कैटेगरी ए में रखा गया है। इसके चलते हमारे छात्र-छात्राओं को पीएम से बात करने का अवसर मिलने वाला है। इसको लेकर पूरा कालेज उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed