{"_id":"68939861014a0b85270df0c3","slug":"three-women-injured-in-land-dispute-attacked-with-knife-and-iron-rod-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160189-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जमीन के विवाद में चाकू और लोहे के राॅड से हमला, तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जमीन के विवाद में चाकू और लोहे के राॅड से हमला, तीन महिलाएं घायल
Wed, 06 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
चकिया शुक्ल गांव में वारदात के बाद लहूलुहान राजकुमारी शुक्ला,
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव में जमीन विवाद में मंगलवार की शाम चाकू और लोहे के राॅड से हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया गया। इसमें एक महिला को गंभीर चोटें आई हैं।
इस महिला ने चाकू से वार के दौरान हाथ उठा लिया, वरना बड़ी वारदात हो गई होती। पुलिस ने चोटिल महिलाओं समेत चार को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मौके पर एसडीएम से लेकर अन्य राजस्व टीम जा चुकी है।
इसके पहले दो बार दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया जा चुका है। फिर भी दोनों पक्ष विवाद पर उतारू हैं। जानकारी के अनुसार, चकिया शुक्ल निवासी राधेश्याम शुक्ला और पुरुषोत्तम शुक्ल पक्ष से जमीन को लेकर करीब तीन सप्ताह से लगातार विवाद होता चला आ रहा है।
विज्ञापन
मौके पर बरहज एसडीएम विपिन कुमार दूबे से लेकर राजस्व टीम भी जा चुकी है, मगर विवाद रुक नहीं रहा है। राधेश्याम शुक्ला पक्ष का कहना है कि डीह की जमीन पर पड़ोसी जबरन शौचालय निर्माण कार्य करा रहे है, जबकि जमीन उनकी है।
सारा कागज दिखाने के बाद भी पुलिस और राजस्व विभाग सहयोग नहीं कर रहा है। घर पर कोई पुरुष वर्ग नहीं होने से उन लोगों को आए दिन मारापीटा जा रहा है। आरोपी पक्ष रात में चोरी-चुपके शौचालय का निर्माण कार्य करा रहे हैं।
आरोप है कि मंगलवार की शाम को राधेश्याम शुक्ला पक्ष से रिश्ते की चाची स्नेहलता शुक्ला (45) दरवाजे के पास गोबर फेंकने जा रही थी।पुरुषोत्तम शुक्ला पक्ष के लोगों ने गोबर फेंकने से मना करते हुए उन्हें ढकेल दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया। विवाद में राधेश्याम शुक्ला की पत्नी राजकुमारी शुक्ला (45) पर किसी ने चाकू से वार कर दिया।
इससे उनके दाहिने हाथ में चाकू लगने से वह जमीन पर गिर पड़ी। फिर हमलावरों ने उनके सिर पर लोहे की राॅड से प्रहार कर दिया। बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उनकी सास अमरावती शुक्ला (70) और स्नेहलता शुक्ला को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
राजकुमारी शुक्ला का आरोप है कि पिटाई के बाद पुलिस इलाज कराने की बजाय उन लोगों को थाने लेकर चली आई है। उधर, पुलिस ने राजकुमारी शुक्ला समेत तीनों घायलों और पुरुषोत्तम शुक्ला पक्ष से नेहा शुक्ला (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रभारी थानेदार सुरेंद्र मिश्रा ने बताया कि डीह की जमीन पर दोनों पक्ष में विवाद है। दो बार शांतिभंग में चालान किया जा चुका है। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।