फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three transformers burnt due to lightning, power failure

Deoria News: वज्रपात से तीन ट्रांसफाॅर्मर जले, बिजली गुल

Wed, 22 Jul 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three transformers burnt due to lightning, power failure
रामपुर बुजुर्ग। थाना क्षेत्र के इंगुरी सराय गांव में सोमवार की सुबह तेज बारिश के दौरान वज्रपात से तीन ट्रांसफाॅर्मर जल गए। इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से पीने के पानी का संकट गहरा गया है। उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार की सुबह तेज बारिश के बीच वज्रपाज से गांव में लगे 100, 63 और 25 केवीए क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर एक निजी स्कूल के परिसर में लगा है, जबकि 100 और 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मर गांव में घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए हैं। ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे घरों में अंधेरा छा गया है। बिजली न रहने से लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनवर्टर जवाब देने लगे हैं, मोबाइल फोन चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। दुकानदारों और बिजली पर निर्भर कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली निगम से जल्द ट्रांसफाॅर्मर लगवा कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से परेशानी और बढ़ जाएगी।

अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि वज्रपात से तीनों ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। टीम ने मौके का निरीक्षण कर लिया है। नए ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed