{"_id":"69fcd85ad829c27a8b08ebbf","slug":"three-stolen-bikes-recovered-one-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1018-181220-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चोरी की तीन बाइक बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चोरी की तीन बाइक बरामद, एक गिरफ्तार
Thu, 07 May 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 07 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
चनुकी। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान बाइक सवार पर संदेह होने पर पुलिस की जांच में आरोपी पकड़ में आया। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक बरामद हुई।
लार थाना क्षेत्र के चनुकी पुलिया के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस बीच लार थानाक्षेत्र के बभनौली पाण्डेय निवासी उमेश प्रसाद बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर जांच की तो बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था। पुलिस ने उमेश को बाइक के साथ हिरासत में ले लिया। थाने लाकर उमेश से पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर दो और चोरी की बाइक बरामद हुई।
इन बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ भाटपाररानी थान में भी बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लार में आधा दर्जन से अधिक बाइक चोरी की घटना हुई है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी थी। इसमें एक युवक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। इसकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक बरामद हुई।