फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three smugglers arrested with liquor

Deoria News: शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 17 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested with liquor
श्रीरामपुर थाने में बरामद शराब के साथ गिरफ्तार दोनों अभियुक्त।स्रोत-पुलिस
देवरिया। पुलिस ने सोमवार को दो जगहों से तीन तस्करों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यह शराब बिहार ले जा रहे थे। इसमें दो तस्करों को श्रीरामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा।
विज्ञापन

वहीं एक तस्कर को राजकीय रेलवे पुलिस ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से गिरफ्तार किया। आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बनकटा संवाद के अनुसार, सोमवार को श्रीरामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हरेराम चौराहे के समीप से शराब की तस्करी हो रही है। पुलिस एसओ महेंद्र कुमार के नेतृत्व में मिश्रौली जमनटोला गांव के समीप दो बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली तो 12 पेटी शराब बरामद हुई। दोनों बाइक का नंबर प्लेट फर्जी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों बाइक सवार की पहचान मुन्ना उर्फ विशाल यादव निवासी सिसवा नौतन सिवान बिहार व मिक्कू यादव निवासी टोला अहिबरन रॉय थाना श्रीरामपुर के रूप में किया है। मिक्कू शराब दुकान का सेल्समैन बताया जा रहा है। इस संबंध में सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मिश्रौली जम्मन टोला के पास दो अभियुक्तों को दो बाइक पर 12 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार को सदर रेलवे स्टेशन से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 41 बोतल देसी शराब की बोतल बरामद हुई। जीआरपी एसओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि एक व्यक्ति सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ा था।

उसकी तलाशी ली गई तो पिट्ठू बैग से 41 बोतल देसी शराब बरामद हुई। उसने अपना नाम संतोष सिंह निवासी खजवती दक्षिण टोला पोस्ट दीघवा दीघौली, थाना बैकुंठपुर जिला गोपालगंज बिहार बताया। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed