फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three people including a woman were injured in a collision with an unknown vehicle.

Deoria News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला समेत तीन घायल

Sat, 17 Jan 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Three people including a woman were injured in a collision with an unknown vehicle.
बखरा। गोरखपुर देवरिया मुख्यमार्ग पर लंगडी चौराहे के समीप शुक्रवार की देर शाम एक वाहन की टक्कर से महिला समेत बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में उपचार चल रहा है। दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैतालपुर क्षेत्र के ग्राम बौडिया सुल्तान निवासी उषा देवी (40) पत्नी रामयादी राजभर अपने भाई बबलू राजभर (35) और बेटी खुशबू (16) के साथ शुक्रवार को किसी काम से गौरी बाजार आए थे। देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहे किसी वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोग तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। घायलों में उषा देवी तथा उनके भाई बबलू की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed