{"_id":"6922036bedaa63d06c0935f6","slug":"three-new-pathology-counters-will-open-in-the-medical-college-deoria-news-c-208-1-deo1009-168595-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मेडिकल काॅलेज में खुलेंगे पैथालॉजी के तीन नए काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मेडिकल काॅलेज में खुलेंगे पैथालॉजी के तीन नए काउंटर
Sun, 23 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज का पैथालॉजी काउंटर ,फोटो संवाद
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में पैथालाॅजी के लिए तीन नए काउंटर खुलेंगे। इससे मेडिकल काॅलेज में मरीजों को रक्त का नमूना देने में आसानी होगी। काॅलेज प्रशासन ने इसकी पहल शुरू कर दिया है।
मेडिकल काॅलेज में रोजाना औसतन दो से ढाई हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसमें करीब 600 लोगों को पैथालॉजी जांच की जरूरत होती है। मरीज पहले बिलिंग काउंटर पर नाम दर्ज कराने के बाद पैथालॉजी काउंटर पर जाते हैं। यहां से वायल लेने के बाद कक्ष संख्या 23 में जाकर अपने रक्त का नमूना देते हैं। अंदर महज दो लैब तकनीशियन रक्त का नमूना लेते हैं। इसके चलते मरीजों की भीड़ के चलते यहां पर लंबी कतार अक्सर लग जाती है। शुक्रवार को ओपीडी बिल्डिंग के निरीक्षण में प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने यहां पर मरीजों की समस्याएं जानीं। उनसे बातचीत में पता चला मरीजों को काफी दिक्कत है।
इसके बाद मौके पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियर को बुलाकर काउंटर बढ़ाने के लिए जगह चिन्हित करने और इस्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके बाद इंजीनियर ने कक्ष संख्या 23 से उत्तर तरफ आई ओपीडी की खिड़की के पास केबिन बनाने का सुझाव दिया। इस प्राचार्य राजी हो गईं और उन्होंने इसे शीघ्र अमल में लाने को कहा। इसके बन जाने से पहले से संचालित दो काउंटर के साथ तीन नए काउंटर शुरू होने से रक्त का नमूना लेने के लिए कुल पांच काउंटर हो जाएंगे।