फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three new dengue patients found, one referred

Deoria News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले, एक रेफर

Sat, 14 Oct 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three new dengue patients found, one referred
- वार्ड में भर्ती नौ मरीज हुए स्वस्थ मिली छुट्टी, सात मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को तीन नए मरीज आए। एक मरीज का प्लेटलेट्स कम होने पर रेफर कर दिया गया। मरीजों की जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। वार्ड में भर्ती सात मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि नौ लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
डेंगू जिले में फैल रहा है। गैर प्रांत और प्रदेश के जिलों से आने वाले लोग पीड़ित मिल रहे हैं, वहीं शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भी मरीज मिल रहे हैं। शहर की एक युवती तीन दिन से बुखार से पीड़ित है। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सलेमपुर क्षेत्र का एक युवक तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। उनसे प्राइवेट में दवा ली और कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। भाटपाररानी क्षेत्र के एक किशोर को भी भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा पहले से भर्ती अन्य पांच मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने और दिक्कत होने पर लापरवाही न बरतें। मेडिकल कॉलेज में इलाज, दवा और जांच की निशुल्क व्यवस्था है। अलग से वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
किट खत्म हाेने से नहीं हो पा रही एलाइजा जांच
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की पैथाेलाॅजी में करीब चार दिनों से किट खत्म होने से एलाइजा जांच ठप हो गई है। ऐसे में एनएस वन जांच रिपोर्ट से काम चलाया जा रहा है।

बुखार से पीड़ित मरीज के अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टर लक्षण आधार पर संभावित डेंगू के मद्देनजर एनएस वन जांच कराते हैं। इसके बाद डेंगू की पुष्टि के लिए एलाइजा जांच कराई जाती है। अस्पताल में जांच की सुविधा है, लेकिन करीब चार दिन से किट समाप्त हो गया है। इससे एलाइजा जांच ठप हो गई है। हर रोज आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि किट मंगाने की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही किट उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed