{"_id":"6a47fc27fefd2af6420880a4","slug":"three-names-in-case-of-janlewa-attack-deoria-news-c-208-1-deo1013-186023-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जानलेवा हमले के मामले में तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जानलेवा हमले के मामले में तीन नामजद
Fri, 03 Jul 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
मईल। भागलपुर गांव में अनुसूचित जाति के एक किशोर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने वारदात के करीब तीन माह बाद तीन नामजद और कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह प्राथमिकी पीड़ित के पिता सतीश प्रसाद की तहरीर पर दर्ज की गई है।
पीड़ित के पिता ने तहरीर में कहा है कि वह छत्तीसगढ़ में नौकरी करते हैं। 17 वर्षीय बेटा आशीष घर आया हुआ था। 21 अप्रैल की रात वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रहा था।गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा था तो वहां पहले से घात लगाए कुछ युवकों ने घेर लिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
एसओ विकास नाथ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर भागलपुर निवासी विशाल साहनी, आशुतोष यादव, अखिलेश तथा कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।