फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three injured including father and son in fight over dam construction

Deoria News: मेड़ बांधने को लेकर मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन घायल

Sat, 13 Jul 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three injured including father and son in fight over dam construction
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में शनिवार को मेड़ बांधने को लेकर भाई-भाई के बीच हुई मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख सब भाग गए। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी अनिल कुमार दुबे का कहना है कि भाई सुनील कुमार दुबे से पहले का ही हिस्सा बखरा का बंटवारा हो गया है। शनिवार सुबह नौ बजे उनसे मेड़ बांधने को कहा तो वह जबरदस्ती वैसे ही धान की रोपाई कराने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मुझे और बेटे अस्मित को चोटें आई हैं, जबकि दूसरे पक्ष के सुनील का कहना है कि रोपाई कराने के दौरान अनिल आकर उलझ गए और मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर 112 पुलिस भी पहुंची थी। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि अनिल की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed