{"_id":"613ba7038ebc3e147352d32d","slug":"three-injured-in-rampage-salempur-news-gkp4086980121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की रंजिश में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की रंजिश में मारपीट, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव की रंजिश में मारपीट, तीन घायल
सलेमपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ठोकाबंशी गांव में पंचायत चुनाव से चली आ रही रंजिश में बृहस्पतिवार की देर रात मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विराजभार के ठोकाबंशी गांव में पंचायत चुनाव के दौरान से ही दो प्रत्याशियों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात में एक पक्ष के संजय सिंह सलेमपुर से गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दूसरे पक्ष के योगेश व दुर्गेश से विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। इसमें संजय सिंह की स्थिति गंभीर होने के चलते परिवार के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। उसके बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाया गया। वहां घायल संजय सिंह का इलाज चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के श्रवण सिंह की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।