{"_id":"58f254aa4f1c1bca68cf50a5","slug":"three-illegal-schools-found-in-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बंद मिले तीन अवैध स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बंद मिले तीन अवैध स्कूल
देवरिया
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
school students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवरिया। बगैर मान्यता के स्कूलों पर ताला लटकाने की तैयारी शुरू हो गई है। बीएसए ने रुद्रपुर इलाके में जायजा लिया जहां अवैध रूप से संचालित तीन स्कूल बंद मिले। इसके अलावा सूर्या एकेडमी में फीस वसूलने के मामले की जांच की।
स्कूल प्रबंधन ने दो दिन की मोहलत मांगी है। महकमे की कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बगैर मान्यता के स्कूलों का संचालन गलत है। जिले के विभिन्न इलाकों में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक 591 अवैध स्कूल संचालित हो रहे हैं। प्रतिदिन 10 हजार रुपये जुर्माना है। इसके बावजूद स्कूलों का संचालन जारी रखने पर एक लाख रुपये का जुर्माना है।
ऐसे स्कूलों के बारे में अमर उजाला ने जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया है। डीएम अबरार अहमद के निर्देश पर बीएसए ने कार्रवाई का खाका तैयार किया है। शनिवार को रुद्रपुर इलाके में बीएसए राजीव यादव ने अवैध स्कूलों का जायजा लिया।
विज्ञापन
हालांकि द्रोपदी देवी अनुसूचित प्राथमिक विद्यालय सतुआभार, सीएल एकेडमी उसरा बाजार और राधिका शिक्षक संस्थान बैतालपुर बंद मिले। उधर, फीस वृद्धि की शिकायत के बाद बीएसए राजीव यादव सूर्या एकेडमी में पहुंचें। स्कूल प्रबंधन से बैलेंस शीट तलब किया। दो दिन की मोहलत मांगी।