फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three hundred samples pending due to machine break down, patients worried

Deoria News: मशीन के ब्रेक डाउन होने से पेंडिंग में तीन सौ सैंपल, मरीज परेशान

Thu, 02 Nov 2023 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three hundred samples pending due to machine break down, patients worried
मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी​ रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लगी भीड़।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅॅलेज के सेंट्रल पैथालाजी में मशीन ब्रेक डाउन होने से करीब तीन सौ से अधिक सैंपल की जांच नहीं हो पाई है। ऐसे में मरीजों को रिपोर्ट के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को जांच रिपोर्ट के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
मेडिकल कॉलेज में ब्लड जांच की सुविधा है। यहां तीन सेलेक्ट्रा मशीन हैं, लेकिन यह मशीन अक्सर खराब रहती है। इससे लीवर, किडनी, शुगर, लिपिड प्रोफाइल, सीआरपी सहित करीब 20 जांच होती है। हर रोज 600 से अधिक लोगों का ब्लड जांच के लिए पंजीकृत होता है। एक मरीज की करीब चार से पांच जांच होती है। मरीजों को 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मिल जाती है, लेकिन मशीन खराब होने से ब्लड की करीब तीन सौ सैंपल की जांच नहीं हो पाई है। रिपोर्ट लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों का एक घंटे में नंबर आने पर उन्हें अगले दिन बुलाया जा रहा है।इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। जबकि दूर-दराज से आए मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को चक्कर लगाना पड़ रहा है। भाटपाररानी से रामसुभग दो दिन पहले जांच के लिए नमूना दिए। दो दिन से रिपोर्ट के लिए आ रहे हैं, लेकिन नहीं मिली। बघौचघाट क्षेत्र के प्रदीप के परिवार का एक सदस्य मेडिकल में भर्ती है, रिपोर्ट न मिलने से दिक्कत हो रही है। इसी तरह देवरिया खास की सुनीता देवी, भलुअनी की तिजिया देवी भी रिपोर्ट के लिए परेशान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पंद्रह दिन पहले भी मशीन में आई थी खराब
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के सेंट्रल पैथालाॅजी में स्थापित सेलेक्ट्रा मशीन पंद्रह दिन पहले भी खराब हो गई थी, जिससे मरीजों को तीन दिन तक रिपोर्ट के लिए चक्कर लगाना पड़ा। इस बार भी दो से खराब है। इसके चलते मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। संवाद

-----------------
मशीन को बनाने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। मशीन के मरम्मत का कार्य चल रहा है। कुछ मशीन ठीक कर ली गई हैं। अन्य जल्द चालू हो जाएंगी। इसके बाद जांच शुरू कर दी जाएगी। सभी पेंडिंग समाप्त हो जाएगा।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed