फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three girls missing from the city were found at Bankta police station after six hours

Deoria News: नगर से लापता तीन बच्चियां छह घंटे बाद बनकटा थाने पर मिली

Sat, 10 Jun 2023 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Three girls missing from the city were found at Bankta police station after six hours
भाटपाररानी। नगर के वार्ड संख्या तीन हनुमानगढ़ी की रहने वाली तीन बच्चियां शनिवार दोपहर बाद घर से गायब हो गईं। देर शाम जब वे घर नहीं पहुंची तो परिजन उनकी तलाश करने लगे। नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। बाद में पता चला कि तीनों लड़कियां बनकटा थाने में पहुंची हैं। इसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर के हनुमानगढ़ी निवासी अनु चौहान की दो पुत्रियां नव्या 10, आंचल 5 तथा बगल के शमशाद की पांच वर्षीय बेटी अलीशा दोपहर बाद दो बजे घर से खेलने निकली थीं। शाम तक जब तीनों घर नहीं पहुंची तो परिजन ढूंढने निकले। जब कहीं नहीं मिलीं तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई। घर से रेलवे स्टेशन तक सीसीटीवी फुटेज में तीनों रेलवे स्टेशन के बगल स्थित एक दुकान पर दिखीं। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि तीनों बनकटा थाने पर पहुंची हैं। थानाध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि गायब तीनों बच्चियां बनकटा थाने पर मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed