फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three drunken youths killed Raju for not giving Bhuja

Deoria News: भूजा न देने पर नशे में धुत तीन युवकों ने की थी राजू की हत्या

Fri, 12 Sep 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 12 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Three drunken youths killed Raju for not giving Bhuja
चुरिया गांव के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, दो को गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल हाथ में पहनने वाले लोहे के दो कड़े और खून से सने कपड़े बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लार थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव के 25 वर्षीय राजू पाल की हत्या चुरिया गांव के नशे में धुत तीन युवकों ने भूजा न देने पर पर की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या से पर्दा उठाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार एक आरोपी की तलाश में पुलिस छापे मार रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। राजू की हत्या में इस्तेमाल लोहे के दो कड़े और खून से सने आरोपियों के कपड़े बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना लार क्षेत्र के मेहरौना गांव निवासी राजू पाल शराब की दुकान के पास भूजा की दुकान चलाता था। दो सितंबर की शाम को दुकान बंदकर साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी दिव्यांशु सिंह, पंकज राजभर और विशाल दो सितंबर की शाम को शराब की दुकान पर आए और शराब खरीदने के बाद भूजा लेने के लिए राजू की दुकान पर गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजू ने दुकान बंद कर दिया था और भूजा देने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों और राजू के बीच कहासुनी हो गई थी। एक-दूसरे को देख लेने तक की धमकी दी गई। राजू दुकान बंद कर साइकिल से घर जाने के लिए निकला तो उसका पीछा कर रास्ते में तीनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। दो आरोपी हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद अलग-अलग रास्ते से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी दिव्यांशु सिंह और पंकज को मानिकलपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लोहे के दो कड़े और खून से सने आरोपियों के कपड़े भी पुलिस ने बरामद किया है। दिव्यांशु पर पहले से पाॅक्सो एक्ट समेत कई केस दर्ज हैं।

..
पुलिस के खुलासे में झोल
राजू पाल की जमीन में शराब की दुकान है और वह वहां पर भूजा बेचता था। अक्सर वहां आने वालों से राजू की कहासुनी होती थी। वारदात से करीब 10 दिन पहले भी राजू को कुछ युवकों ने पीटा था। इस मामले में उसने पुलिस को तहरीर दी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। राजू की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। लोग सड़क पर उतरने की चेतावनी देने लगे थे। राजू के परिजनों के अनुसार, उसके शरीर पर जिस तरह के जख्म थे, वह धारदार हथियार से पहुंचाए गए थे। पुलिस जांच के नाम पर इधर-उधर कई दिनों तक घुमाती रही और अब हाथ में पहनने वाले लोहे की कड़े से मारकर हत्या करने का दावा करते हुए वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। यह लोगों के गले नहीं उतर रहा है। राजू के परिजन न्यायिक जांच कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed