फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three died due to corona, 35 found positive

देवरिया में कोरोना से तीन की मौत, 35 मिले पॉजिटिव

Sun, 30 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
three died due to corona, 35 found positive
देवरिया में कोरोना से तीन की मौत, 35 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में रविवार को कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 35 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19947 हो गई है। एक्टिव केस 610 रह गए हैं। जबकि 19148 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 189 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 444 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल-2 अस्पताल में 56, सीएचसी गौरीबाजार में एक तथा तीन निजी अस्पतालों में 12 लोगों का इलाज चल रहा है।

जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, लेकिन अभी भी हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं इस बीमारी की चपेट में आने से कुछ लोग काल के गाल में भी समा रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में तीन मृतकों में दो रुद्रपुर तथा एक भटनी विकास खंड क्षेत्र के हैं। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद लोग बेपरवाह हैं और सड़कों पर घूम रहे हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण में कमी आ रही है। कोरोना के नियंत्रण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जांच बढ़ा दी गई है। मरीजों के इलाज के लिए समुचित इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सावित्री अस्पताल में दो, आस्था में 9, जिला अस्पताल में 56, सीएचसी गौरीबाजार में एक, स्टार अस्पताल में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है। वहीं निजी वेदांक अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। सभी अस्पतालों में बेड खाली है। लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है। वैक्सीन लगवाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed