फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three days after the theft at a bike showroom, the inspector was suspended.

Deoria News: बाइक शोरूम से 5 बाइक चोरी, तीन दिन बाद भी पर्दाफाश नहीं- हल्का दरोगा निलंबित

Sat, 06 Jun 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 Jun 2026 11:39 PM IST
सार

सलेमपुर क्षेत्र के मझौली मोड़ हरैया निवासी दीपक विश्वकर्मा की तरकुलवा थाना क्षेत्र में देवरिया-कसया मार्ग के किनारे तरकुलवा कस्बे के दूबे टोला में बाइक एजेंसी का शोरूम है। बुधवार की रात चोर शोरूम के पीछे का रोशनदान तोड़कर भीतर घुसे और पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर पांच बाइक और साढ़े तीन हजार रुपये चुरा ले गए थे।

विज्ञापन
Three days after the theft at a bike showroom, the inspector was suspended.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

देवरिया-कसया मार्ग पर दूबे टोला स्थित बाइक एजेंसी के शोरूम से बुधवार की रात में हुई पांच बाइकों की चोरी का पुलिस तीन दिन भी पर्दाफाश नहीं कर पाई है। इससे पुलिस की किरकिरी हो रही है। उधर, मामले में लापरवाही बरतने पर हल्का दरोगा संजय कुमार चंदेल को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


चोरी की घटना के पर्दाफाश के लिए एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापा मारा,मगर पुलिस टीम के हाथ सफलता नहीं लगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सलेमपुर क्षेत्र के मझौली मोड़ हरैया निवासी दीपक विश्वकर्मा की तरकुलवा थाना क्षेत्र में देवरिया-कसया मार्ग के किनारे तरकुलवा कस्बे के दूबे टोला में बाइक एजेंसी का शोरूम है। बुधवार की रात चोर शोरूम के पीछे का रोशनदान तोड़कर भीतर घुसे और पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर पांच बाइक और साढ़े तीन हजार रुपये चुरा ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक शोरूम में चोरी ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और गश्त व्यवस्था की समीक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed