{"_id":"6761d07f5bb71f8b6f07bc06","slug":"three-brothers-convicted-of-murder-sentenced-to-life-imprisonment-after-one-and-a-half-years-deoria-news-c-208-1-sdn1004-142365-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्या के दोषी तीन भाइयों को डेढ़ साल बाद आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्या के दोषी तीन भाइयों को डेढ़ साल बाद आजीवन कारावास
Wed, 18 Dec 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोईलसवा खुर्द गांव में डेढ़ वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में मंगलवार को फैसला सुनाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश छाया नैन की अदालत ने तीन भाइयों को गोल बनाकर तथा घातक हथियारों से लैस होकर अपमानित करते हुए हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने पर तीनों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 20 हजार रुपये अर्थदंड का फैसला सुनाया है। इसके अलावा तीनों की पत्नियों को मारपीट में सहयोग करने व अपशब्दों बोलकर अपमानित करने के मामले में दोषी पाए जाने पर एक वर्ष के कारावास व प्रत्येक को ढाई-ढाई हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोइलसवां खुर्द गांव में 30 जून 2023 को सुबह नौ बजे बंटवारे के विवाद को लेकर इसी गांव के रामनरेश प्रसाद के दरवाजे पर चढ़कर उनके पट्टीदार मुन्ना प्रसाद, भीम प्रसाद व छेदी प्रसाद पुत्र तेतरू प्रसाद लाठी डंडा व घातक हथियारों से लैस होकर मारने लगे। जब उनका लड़का अभिषेक व पत्नी बचाने आए तो तीनों आरोपितों के घर की महिलाएं पूनम पत्नी छेदी प्रसाद, बिंदु पत्नी मुन्ना प्रसाद व सुशीला पत्नी भीम प्रसाद लाठी डंडा से लैस होकर उन लोगों को भी मारपीट कर चोट पहुंचाई। अभिषेक के सिर में चोट लगने के कारण उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि उभय पक्षों के तर्कों व साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात अदालत ने पाया कि मुन्ना प्रसाद, भीम प्रसाद व छेदी प्रसाद हत्या करने के मामले में दोषी हैं तथा तीनों की पत्नियां गोल बनाकर मारपीट करते हुए अपमानित करने की दोषी हैं।
विज्ञापन
