फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three bikes theft

जेई समेत तीन कर्मचारियों की बाइक चोरी

Sun, 13 Mar 2022 09:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
three bikes theft
जेई समेत तीन कर्मचारियों की बाइक चोरी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के पुुराने गंडक कालोनी से शनिवार की रात में सिंचाई विभाग के एक जेई सहित तीन कर्मचारियों की बाइक चोरी हो गई। जबकि इसी कालोनी से एक कर्मचारी की साइकिल भी चोरी हो गई। सुबह कर्मचारियों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
शहर के सिंधी मिल कालोनी के पास स्थित पुराने गंडक कालोनी निवासी जेई हिमांशु यादव, सींचपाल अवधेश, लाल प्रताप सिंह ने दरवाजे के सामने बाइक खड़ी की थी। रविवार की सुबह सोकर उठे तो पता चला कि तीनों कर्मचारियों की बाइक गायब है। कर्मचारियों ने बाइक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उधर, कर्मचारी शैलेंद्र कुमार की बाइक भी रात में चोरी चली गई थी। एक साथ तीन बाइक चोरी होने पर आसपास के लोगों की नाराजगी बढ़ गई। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। वाहन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

बाइक चोरी
प्रतापपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंगरुआ निवासी चंद्रशेखर गुप्ता ने शनिवार की रात में घर से कुछ दूरी पर स्थित घोठा पर बाइक खड़ी की थी। रविवार की सुबह सोकर उठे तो देखे कि बाइक गायब है। काफी तलाश के बाद भी जब बाइक का पता नहीं चला तो घटना की तहरीर पुलिस को दी। सीओ भाटपाररानी पंचमलाल का कहना है कि बाइक चोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थानों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed