फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three arreested in firing

होमगार्ड के घर बरसाई थीं गोलियां, तीन गिरफ्तार

Sat, 22 May 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
three arreested in firing
होमगार्ड के घर बरसाई थीं गोलियां, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। पुलिस पिकेट से चंद कदम की दूरी पर होमगार्ड और उसके भाई के घर एक गैंगेस्टर सहित दो अन्य बदमाशों ने मामूली विवाद में आठ राउंड फायरिंग की थी। आरोपी बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने असलहा और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े बदमाशों पर पुलिस रिकार्ड में हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला पहले से ही दर्ज है।

15 मई की रात में शहर के हनुमान मंदिर चौराहा निवासी दिनेश राजभर होमगार्ड और उनके भाई भोला राजभर के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को शनिवार की सुबह अमेठी गांव के पास से पकड़ लिया है। इनकी पहचान सदर कोतवाली के खोराराम गांव निवासी अभिषेक उर्फ काका, बसडीला सेमरा टोला निवासी पंकज गोड़ पर हत्या सहित तीन मुकदमे दर्ज है। इन दोनों के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है। जबकि तीसरा बदमाश कमलेश राजभर निवासी बसडीला के पास से चाकू और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पुलिस की पूछताछ में इन बदमाशों ने बताया है कि घटना के तीनों ने पंकज के घर भोजन किया और शराब पी, इसके बाद कुशवाहा गेट के पास भगवान चौराहा निवासी दीपक पुत्र मुन्ना से रात में करीब साढ़े दस बजे मामूली बात पर झगड़ा हो गया था। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई विपिन कुुमार मलिक, एसआई महेंद्र मिश्र,सिपाही अनिल कुमार और रितेश सोनकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed