{"_id":"66c8fb08497089ebe80f5559","slug":"three-accused-sent-to-jail-on-charges-of-culpable-homicide-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-133479-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तीन आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तीन आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में भेजा जेल
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में वृद्धा शैबुन की पिटाई से हुई मौत का मामला
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव में पिटाई से घायल शैबुन नेशा की मौत के मामले तीन आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े में संक्रमण होने से मौत की बात कही गई थी, लेकिन पुलिस ने घटना के समय दर्ज केस के तहत ही तीनों को जेल भेजा है। अन्य दो की भी पुलिस तलाश कर रही है। उधर, शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अभी भी गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि सलमा, पतरु उर्फ अख्तर अली और समीर को बरवां उपाध्याय के नर्सरी चौराहा से शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद