फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three accused including main murder accused and female sweeper arrested, sent to jail

Deoria News: मुख्य हत्याभियुक्त व महिला सफाईकर्मी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 24 Aug 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Three accused including main murder accused and female sweeper arrested, sent to jail

विज्ञापन

मलघोट बिरैचा गांव में बड़े भाई की हत्या का मामला, घटना के तीसरे दिन भी मृतक के घर पसरा सन्नाटा
संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। पारिवारिक विवाद में व्यक्ति की हत्या करने के मुख्य आरोपी और महिला सफाईकर्मी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलघोट बिरैचा गांव में बुधवार की देर रात मझले भाई ने अपने बड़े सफाईकर्मी रमायन बांसफोड़ की रॉड व डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के तीसरे दिन भी मृतक के घर में सन्नाटा पसरा रहा। इस मामले में मृतक के बेटे अजय की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी थाना क्षेत्र के मलघोट बिरैचा निवासी गंभू बांसफोड़ पुत्र बाबूलाल, महिला सफाईकर्मी ममता पत्नी गंभू, दिलीप पत्नी गंभू व लक्ष्मण पुत्र बनारसी निवासी महुआरी के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसओ मृत्युंजय राय ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम के साथ छापे मारकर बृहस्पतिवार की देर शाम तक मुख्य हत्याभियुक्त गंभू समेत महिला सफाईकर्मी ममता व लक्ष्मन को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले का एक अभियुक्त दिलीप पुत्र गंभू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। एसओ मृत्युंजय राय ने बताया कि मुख्य अभियुक्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, उसे भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन





पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ शव का दाह संस्कार

थाना क्षेत्र के मलघोट बिरैचा गांव के मृतक सफाईकर्मी रमायन का शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार की शाम में जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पहली पत्नी के बेटे अजय व अक्षय तथा दूसरी पत्नी सफाईकर्मी गूंजा देवी, अर्जुन व शिवकुमार दहाड़ मारकर रोने लगे। मामला तूल पकड़ता इसके पहले ही मौके की नजाकत को भांप कर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई। आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे और सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का हवाला देकर परिजनों को दाह संस्कार के लिए राजी कर लिया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बृहस्पतिवार की देर शाम में बघड़ा महुआरी छोटी गंडक नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बेटे अजय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed