फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   three accused arrested with stolen goods worth 15 lakhs

15 लाख की चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
three accused arrested with stolen goods worth 15 lakhs
चोरी के आरोपियों के साथ पुलिस टीम - फोटो : DEORIA
15 लाख की चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। कोतवाली पुलिस और एसओजी ने घूम-घूमकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। तीन आरोपियों के पास से पंद्रह लाख रुपये के सामान और शराब पुलिस ने बरामद की है। घटना में प्रयुक्त पिकअप भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने गोरखपुर और देवरिया में विभिन्न जगहों पर 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।
सदर सीओ श्रीयश त्रिपाठी को जानकारी मिली थी कि एक गिरोह पिकअप वाहन से चोरी के सामानों को ले जाकर ठिकाने लगाने की फिराक में है। इस पर उन्होंने एसओजी प्रभारी अनिल यादव और कोतवाल मुत्युंजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों को गिरोह के सदस्यों को पकड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सदर कोतवाली के धनौती मोड़ बाईपास कसया रोड के पास एक पिकअप पर सामान ले जाते हुए देखा। पुलिसकर्मियों ने रोक कर पूछताछ की तो माल चोरी का निकला। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी प्रिंस यादव, राजकिशोर उर्फ शिब्बू और विजय यादव निवासी सीधेगौर थाना बड़हलगंज, गोरखपुर के रुप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से पुलिस ने पिकअप वाहन से 15 बोरी दाल, काफी मात्रा में बीयर व अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तीन माह पहले गोरखपुर में बरही चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी की थी। जबकि बीयर की दो माह पहले कसया रोड पिड़रा चौराहा स्थित दुकान से चोरी की थी। इसके अलावा उन्होंने पैकोली सुरौली, सुदामा चौराहा, गोरखपुर के नई बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी भी कबूली।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने प्रिंस यादव के घर से 55 बोरी अरहर की दाल, 4 बोरी चीनी व अन्य किराना का सामान बरामद किया है। इसे दो माह पहले बड़हरा चौराहा स्थित किराने की दुकान से चोरी किया गया था। बरामद टेंट का सामान छह माह पहले हरनौठा चौराहा स्थित टेंट की दुकान से चोरी किया गया था। एक जनरेटर सेट सात माह पहले यूपी बड़ौदा बैंक शाखा कपरवार से चोरी किया गया था। वहीं नौ सोफा, एक आलमारी, एक चेयर पांच माह पहले कतरारी चौराहा स्थित फर्नीचर की दुकान से चोरी किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक पानी का मोटर बढ़या बुजुर्ग स्थित एक मकान से चोरी की थी। 26 बोरी गेहूं अभी दस दिन पहले ग्राम बटुलही जौडोरा स्थित दुकान से चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed