{"_id":"669acaf6a29ec4b11b091564","slug":"three-accused-arrested-by-increasing-the-section-of-attempt-to-murder-deoria-news-c-208-1-deo1004-130688-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हत्या के प्रयास की धारा की बढ़ोतरी कर तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हत्या के प्रयास की धारा की बढ़ोतरी कर तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के दोघड़ा चौराहे पर छह दिन पूर्व युवक पर हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमले का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दोघड़ा चौराहे पर छह दिन पूर्व बाइक सवार युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा की बढ़ोतरी करते हुए तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। इसके पहले पुलिस गाली-गलौज,मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया था। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने धारा की बढ़ोतरी करते हुए शुक्रवार को तीन नामजद आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में सभी को जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि अभी अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव निवासी मनोज यादव और जितेंद्र यादव छह दिन पहले दोघड़ा चौराहे पर गए थे। आरोप था कि वहां कार पर सवार होकर गांव के ही पांच युवक अपने अन्य साथियों को लेकर पहुंचे। मनोज और जितेंद्र को कार सवारों ने चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद जैसे ही कार सवारों ने गाड़ी से धारदार हथियार, लोहे का राड और डंडे निकालने लगे। मौके से मनोज भाग निकला। फिर हमलावरों ने जितेंद्र की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने पिता हंसनाथ की तहरीर पर तीन नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा बढ़ोतरी कर नामजद तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। महुई श्रीकांत गांव निवासी साधों उर्फ अरुण यादव, उपेन्द्र यादव और माधो को पुलिस उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उधर, दूसरी एक मारपीट की घटना बहुत पहले की सुकरौली गांव की है। इसमें पूर्व में दर्ज केस में लंबे समय बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा की बढ़ोतरी करते हुए हरिकेवल और हरिकेश दोनों भाइयों को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानेदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मेडिकल के आधार पर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।