फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Three accused acquitted in assault case after 10 years

Deoria News: मारपीट में 10 साल बाद तीन आरोपी दोषमुक्त

Fri, 23 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 23 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Three accused acquitted in assault case after 10 years
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र में वर्ष 2016 में महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत ने 10 साल बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। वादी और घायल महिला के अदालत में दिए बयान से आरोप साबित नहीं हो सके। न्यायालय ने तीनों को संदेह का लाभ दिया। बालपुर श्रीनगर निवासी रमेश सिंह ने 18 जून 2016 को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी रीता देवी खेत में काम कर रही थीं। बच्चों के विवाद को लेकर प्रभुनाथ यादव, किसनावती देवी और अजय उर्फ अभय यादव ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था। सुनवाई के दौरान रमेश सिंह ने बताया कि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

रीता देवी ने भी आरोपियों के मारपीट करने से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि खेत की मेड़ को लेकर कहासुनी के दौरान हुई भगदड़ में गिरने से उनके अंगूठे की हड्डी टूट गई थी। साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं एसीजेएम प्रफुल्ल उपाध्याय ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed