{"_id":"6b0b1c59ab0de024980a2105","slug":"three-accused-acquitted-in-18-year-old-assault-case-deoria-news-c-208-1-deo1049-197640-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 18 साल पुराने हमले के मामले में तीन आरोपी दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 18 साल पुराने हमले के मामले में तीन आरोपी दोषमुक्त
Sat, 28 Nov 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जमीन के विवाद में जानलेवा हमले के 18 साल पुराने मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एक अभय कृष्ण तिवारी की अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। सुनवाई के दौरान घायल और उनकी पत्नी ने अभियोजन पक्ष के कथन का समर्थन नहीं किया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी रामदरस प्रसाद 18 मई 2008 को अपनी जमीन पर चहारदीवारी बनवाने के लिए नींव की खोदाई करा रहे थे। आरोप था कि पटीदार रमेश यादव, रामसरन यादव, जय प्रकाश यादव और सोनिया देवी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने पर रामदरस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सुनवाई के दौरान रामदरस और उनकी पत्नी उमरावती देवी हमलावरों की पहचान नहीं कर सके। आरोपी रामसरन की मौत हो चुकी है। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में जय प्रकाश यादव, रमेश यादव और सोनिया देवी को दोषमुक्त कर दिया।