फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Threats line up from 115 schools, children and teachers feared violence

Deoria News: हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंजी दूसरी काशी

Tue, 22 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Threats line up from 115 schools, children and teachers feared violence
रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर आधी रात से जलाभिषेक के लिए लगी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। सावन मास के दूसरे सोमवार को दूसरी काशी के रूप में प्रतिष्ठित रुद्रपुर नगर हर हर बम बम के जयघोष से गूंजने लगा। दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पर अर्ध रात्रि से कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा था। बरहज स्थित पवित्र सरयु नदी से जल भरकर कांवड़ियों का जत्था बोल बम का उद्घोष करते हुए रुद्रपुर पहुंचा।
करीब 20 किमी की पैदल यात्रा कर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंच रहे कांवड़ियों को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर का कपाट रात्रि 12.30 बजे खोल दिया गया। आकर्षक कावड़ सजा कर डीजे की धुन पर भाव नृत्य करते हुए बड़ी संख्या में कांवड़ियों का जत्था दुग्धेश्वर नाथ के स्वयं भू शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान रुद्रपुर से बरहज तक मार्ग रात भर कांवड़ियों से जाम रहा। रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का इतिहास पौराणिक महत्व का है। इसकी व्याख्या पद्म पुराण में की गई है। अष्टकोण में बने मंदिर का शिवलिंग सामान्य धरातल से 22 फीट नीचे स्थित है। ऐसा शिवलिंग नासिक के त्रंबकेश्वर के अलावा देशभर में सिर्फ रुद्रपुर में ही दिखाई देता है। सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अर्ध रात्रि से दिन में 11 बजे तक करीब दो लाख कांवरिया और श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। मंदिर पर बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम रहे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पीएसी और पुलिस के जवान रात भर जम रहे। कावड़ियों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने से रुद्रपुर आने वाला हर रास्ता जाम रहा।
विज्ञापन

-------------
इनसेट में
दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के महत्व पर बोले सीएम योगी कावड़ियों की साधना की सराहना किए
रुद्रपुर। रविवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के महत्व का उल्लेख किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण शिव मंदिरों के साथ देवरिया जिले में स्थित श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर का भी जिक्र किए। उन्होंने कावड़ियों के साधना की सराहना करते हुए, रुद्रपुर के शिव मंदिर को शिवभक्तों की आस्था का केंद्र बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
हर-हर महादेव की जयघोष से दिनभर गूंजता रहा मठिया शिवालय
खुखुंदू। सावन माह के दूसरे सोमवार को क्षेत्र के शिव मंदिरों पर शिवभक्तों का रेला भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए उमड़ा रहा। क्षेत्र के मठिया अति प्राचीन शिव मंदिरों, परसिया मिश्र स्थित और करौंदी के शिव मंदिरों में शिवभक्त भोर से ही भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहे। दिनभर शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। अति प्राचीन शिव मंदिर मठिया खुखुंदू में बड़ी संख्या में शिवभक्तों का रेला भोलेनाथ का दर्शन करने उमड़ता है। सोमवार को भोर में करीब चार बजे से ही शिवभक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी थी। दूरदराज से पहुंचे शिवभक्तों ने सुबह दर्शन के बाद देर शाम तक रुद्राभिषेक भी कराया। परसिया मिश्र और करौदी गांव में भी भोलेनाथ मंदिर में लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना किया।
--------------
सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड
तरकुलवा। सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालय भक्ति और श्रद्धा की भावना से सराबोर रहे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। क्षेत्र के झारखंडी बाबा मंदिर, गंगाधर बाबा शिवमंदिर, मनोकामना महादेव मंदिर पथरदेवा, गढ़रामपुर शिव मंदिर, मुंडेरा शिवमंदिर, सोनहुला रामनगर शिवमंदिर, भिसवा शिवमंदिर, कनकपुरा शिवमंदिर, गुलहरिया शिव मंदिर, सकतुआ शिव मंदिर, पगरा कुड़ही टोला शिवमंदिर, मठिया महावल शिवमंदिर, नारायणपुर कोट स्थान के पास स्थित शिवमंदिर, हरैया, जलुआ, महुआपाटन, अमवा, सिसवा, मुडिकटवा आदि गांवों के शिवालयों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और रुद्री पाठ का आयोजन किया। स्त्री, पुरुष और बच्चों ने बेलपत्र, दूध, गंगाजल, दूर्वा, शहद, जल आदि से पूजन-अर्चन किया।
---------------
शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भाटपाररानी। नगर व क्षेत्र के शिवालयों में श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बेलपत्र,चंदन फूल आदि सामग्री लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किए। बाणासुर के स्थापित सोहगरा धाम शिव मंदिर में बिहार और उत्तर प्रदेश के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। नदियों का जल भरकर आए कांवड़ियों ने जल चढ़ाया। इसके अलावा नगर के शिव मंदिर, सोहनपुर शिव मंदिर, अकटही ,चंदेश्वर नाथ शिव मंदिर चनुकी घाट, भिंगारी बाजार, खैराट, भवानी छापर, प्रतापपुर, पड़री बाजार, टीकमपार ,सरया ,करमुवा ,बरईपार बाबू, संवरेजी, बंगरा, रामपुर बुजुर्ग, मल्हचक आदि शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चना किया।
-----------------
शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देसही देवरिया। देसही देवरिया - महुआडीह क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पिपरा मदन गोपाल, बैजनाथपुर, बरवा मीरछापर, सेमरी, नौतन हथियागढ़, हेतिमपुर, जंगलबेलवा, हरैया बसंतपुर, लक्ष्मीपुर, महुआडीह आदि जगहों पर स्थित शिवमंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह तीन बजे से ही शुरू हो गई। लोगों ने जलाभिषेक कर महादेव से आशीर्वाद लिया।
-------------
दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में लोगों ने किया जलाभिषेक
सलेमपुर। सावन के दूसरे सोमवार को मझौलीराज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में मंदिर पर भोर में तीन बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ के पट खोले गए। तब से शाम 3 बजे तक अखंड जलाभिषेक हुआ। रुद्राभिषेक के कार्यक्रम हुए। भक्तों ने शिव मंदिरों में शिवलिंग पर बेलपत्र दूध चढ़ाकर सुख समृद्धि की कामना की। सुबह भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ शुरूआत की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर दूध, फल-फूल, वेल पत्र, घी, दही, धतूरा, पानी आदि से भगवान भोले की पूजा-अर्चना की। अलसुबह से शिव की पूजा-अर्चना को लेकर भक्तगण उमड़ पड़े और जय भोले, हर हर महादेव के जयकारे से परिसर गुंजायमान रहा।

-----------------
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने निकाली कांवड शोभायात्रा, किया पौधरोपण
गड़ेर। स्थानीय चौराहे पर सोमवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यकर्ताओं ने कांवड शोभायात्रा निकाली, जहां सभी ने ठाकुरजी महाराज की कुटी परिसर में पौधरोपण किया। मौके पर करीब 30 दुर्लभ प्रजाति के पौधे लगाए गए। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्त ने कहा कि लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और कल को लेकर पौधरोपण जरुरी है। लोग ऊंची-ऊंची अट्टालिकाओं के परिवेश में पेड़ों की धड़ल्ले से कटान करा रहे हैं, जिससे गांवों से बागीचों का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। मानव जीवन के लिए भौतिक संसाधनों के अलावा पेड़-पौधों से मिलने वाले ऑक्सीजन की ज्यादा जरुरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र दीक्षित, पंडित बलराम पांडेय, मदन शाही आदि ने संंबोधित किया। इस अवसर पर चंद्रभूषण शाही, योगेश्वर शाही, शशिकांत गुप्त, सुनील शाही, रामसुभग गुप्त, रामकिशुन गुप्त, वंदना विश्वकर्मा, सारथी शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed