{"_id":"6675e95b865bbb8c2f0fb954","slug":"threating-a-woman-deoria-news-c-208-1-deo1004-128399-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: इंस्टाग्राम पर नवविवाहिता से की बात, अब दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: इंस्टाग्राम पर नवविवाहिता से की बात, अब दे रहा धमकी
Sat, 22 Jun 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की भी दे रहा धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से किसी ने इंस्टाग्राम पर पहले बात की। अब शादी के बाद वह ससुराल चली गई है तो उसे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां दे रहा है। पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से एक अज्ञात युवक इंस्टाग्राम पर बात करने लगा। इसके बाद नजदीकियां बढ़ाकर उसने युवती का कुछ अश्लील वीडियो बना लिया। अब जब युवती की दूसरे जनपद में शादी हो गई है। वह लगातार उसे परेशान कर रहा है। आरोप है कि पति से लेकर अन्य ससुराल वालों को भी परेशान कर रहा है। नवविवाहिता को धमकियां दे रहा है कि विरोध करने पर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। नवविवाहिता ने पूरी बात अपने पिता से बताई तो पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धमकी देने और 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी धर-पकड़ की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।