फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   threater of rape sent to jail

Deoria News: दुष्कर्म की धमकी देने के आरोपी का शांतिभंग में चालान

Tue, 04 Jun 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 04 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
threater of rape sent to jail
महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव का है मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

देसही देवरिया। अपनी रिश्तेदारी में आई एक किशोरी ने गांव के एक युवक पर छेड़खानी, दुष्कर्म की कोशिश व जान-माल की धमकी का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर सोमवार को शांतिभंग की कार्रवाई कर चालान कर दिया।


महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई एक किशोरी ने 30 मई को पुलिस को तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि जब वह अपने रिश्तेदार के घर आती है तो गांव का एक युवक उससे छेड़खानी करता है। मोबाइल फोन पर गलत पोस्ट डालकर उसे दुष्कर्म की धमकी देता है। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे मानसिक रूप से एक साल से प्रताड़ित कर रहा है। मामला उजागर करने पर जान से मारने की बात भी कह रहा है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गांव जाकर मामले की जांच कर युवक को हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed