फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Threatening to kill woman accountant for removal of encroachment, case registered

अतिक्रमण हटवाने पर महिला लेखपाल को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Sun, 06 Nov 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Threatening to kill woman accountant for removal of encroachment, case registered
अतिक्रमण हटवाने पर महिला लेखपाल को जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
विज्ञापन

सलेमपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर उच्चाधिकारियों के साथ मनिहारी गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण हटवाने गई महिला लेखपाल को दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में लेखपाल संध्या चौरसिया की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ब्लॉक के मनिहारी हलके की लेखपाल संध्या चौरसिया ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उच्च न्यायालय के आदेश पर वे मनिहारी में तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान तथा अन्य राजस्व टीम के साथ रास्ते का अतिक्रमण हटाने गई थीं। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के बाद उस पर पुन: मनिहारी गांव की मुन्नी देवी, रामप्रवेश, प्रभुनाथ, विक्रम व शिवाजी द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया। मना करने पर लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने सभी लोगों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान अधिनियम व धमकी तथा सरकारी आदेश के उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed