{"_id":"6a7a146978eeb2b5270a5674","slug":"those-who-created-a-fake-facebook-id-of-the-dm-will-be-identified-through-their-ip-addresses-deoria-news-c-208-1-deo1027-188906-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वालों की आईपी एड्रेस से होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वालों की आईपी एड्रेस से होगी पहचान
Mon, 10 Aug 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। साइबर थाने ने डीएम मधुसूदन हुल्गी के नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांगने के मामले की जांच तेज कर दी।
साइबर थाना ने फर्जी आईडी बनाने और उसे संचालित करने वालों तक पहुंचने के लिए फेसबुक से तकनीकी जानकारी मांगी थी, जो मिल गई है।
पुलिस फर्जी प्रोफाइल को संचालित करने में इस्तेमाल इंटरनेट प्रोटोकॉल यानी आईपी एड्रेस समेत अन्य तकनीकी ब्योरे के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश करेगी।
एयरटेल से मिली जानकारी से पता चला है कि आरोपियों ने एयरटेल का इंटरनेट प्रयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था, इसलिए फेसबुक से आईपी एड्रेस मांगा गया है।
फर्जी फेसबुक प्रोफाइल डीएम मधुसूदन हुल्गी के नाम से बनाई गई थी। इस प्रोफाइल से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और संदेश भेजे जा रहे थे तथा रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने लोगों को सतर्क रहने को कहा था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनके नाम से आने वाली किसी भी संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदेश या अन्य अनुरोध पर भरोसा न किया जाए।
साइबर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी फेसबुक आईडी किस स्थान और किस इंटरनेट कनेक्शन से संचालित की गई। इसके लिए फेसबुक से संबंधित खाते की तकनीकी जानकारी मांगी गई है।
यह जानकारी मिलने के बाद आईपी एड्रेस और उससे जुड़े अन्य डिजिटल सुरागों को जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस का प्रयास फर्जी अकाउंट बनाने वाले शख्स तक पहुंचने के साथ यह पता लगाने का भी है कि इस आईडी के जरिये किन-किन लोगों से संपर्क किया गया और रुपये मांगने के लिए किस तरह के संदेश भेजे गए।