{"_id":"6a931630dad849bd2b094778","slug":"thieves-were-stealing-diesel-from-a-tanker-using-a-concealed-compartment-300-liters-recovered-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-190409-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: टैंकर में चोर चैंबर बनाकर चुरा रहे थे डीजल, 300 लीटर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: टैंकर में चोर चैंबर बनाकर चुरा रहे थे डीजल, 300 लीटर बरामद
विज्ञापन
अधिकारियों के सामने चोर चैंबर से निकल रहा डीजल फोटो संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। टैंकर में चोर चैंबर बनाकर डीजल चोरी करने के खेल का शनिवार को पिंडरा गांव के पास पर्दाफाश हो गया। श्रीमारकंडे जी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर डीजल खाली करने के बाद ड्रेनेज पाइप से तेल गिरता देख संचालक को शक हुआ। जांच की गई तो टैंकर के ड्रेनेज पाइप में डीजल भरा मिला। इंडियन ऑयल के अधिकारियों की मौजूदगी में टैंकर में बने चोर चैंबर को खुलवाया गया तो करीब 300 लीटर डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने टैंकर को सीज कर चालक और खलासी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिंडरा गांव के पास भाजपा नेता बंधु उपेंद्रनाथ सिंह का श्रीमारकंडे जी किसान सेवा केंद्र नाम से पेट्रोल पंप है। शनिवार को एक टैंकर से डीजल उतारने के बाद ड्रेनेज पाइप से डीजल गिरता दिखाई दिया। इस पर पेट्रोल पंप संचालक को संदेह हुआ। उन्होंने इंडियन ऑयल के सेल्स ऑफिसर और डिपो मैनेजर को मौके पर बुलाया। इंडियन ऑयल अधिकारियों की मौजूदगी में टैंकर की जांच कराई गई। जांच के दौरान ड्रेनेज पाइप में बनाए गए चोर चैंबर से करीब 300 लीटर डीजल बरामद हुआ। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक ने चालक और खलासी के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी। पेट्रोल पंप मालिक बंधु उपेंद्रनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि टैंकरों से डीजल चोरी का खेल लंबे समय से चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डिपो के अधिकारियों की मिलीभगत से टैंकरों में चोर चैंबर बनाकर तेल चोरी की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।
कोतवाल कल्याण सिंह सागर ने बताया कि डीजल चोरी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। टैंकर को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
भौतिक सत्यापन के बाद भेजी जाएगी रिपोर्ट
इंडियन ऑयल डिपो के मेंटेनेंस मैनेजर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि ड्रेनेज पाइपलाइन का दुरुपयोग कर डीजल चोरी करने का मामला सामने आया है। टैंकर का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
गहनता से की जा रही जांच
इंडियन ऑयल के सेल्स मैनेजर अमरेंद्र प्रताप राव ने बताया कि डीजल चोरी की घटना की गहनता से जांच की गई है। मामला गंभीर है। कंपनी स्तर से भी इसकी जांच कराई जाएगी और आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।