फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves took away the damaged vehicle parked on the road

Deoria News: सड़क पर खड़ा खराब वाहन उठा ले गए चोर

Mon, 23 Dec 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 23 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away the damaged vehicle parked on the road
देवरिया। शहर में गोरखपुर ओवरब्रिज के पास वाहन खराब होने पर सड़क के किनारे खड़ाकर चालक अपने घर चला गया। सुबह वाहन को ठीक कराने के लिए पहुंचा तो वह गायब मिला। इसके बाद उसने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी प्रेमचंद्र गुप्ता पुत्र गंगा साह शहर में साकेत नगर मोहल्ले में आदर्श बालिका इंटर कॉलेज के बगल में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। उनके पास टाटा मैजिक वाहन है। 16 दिसंबर की रात में घर लौटते समय उनके वाहन में कुछ खराबी आ गई। इसके बाद अपना वाहन ओवरब्रिज के पास किनारे खड़ा कर अपने कमरे पर चले गए। सुबह वाहन को ठीक कराने पहुंचे तो गायब मिला। खराब टाटा मैजिक को रात में चोर उठा ले गए थे। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed