फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves took away goods including cash by cutting a dent

Deoria News: सेंध काटकर नकदी सहित सामान उठा ले गए चोर

Tue, 08 Aug 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away goods including cash by cutting a dent
भरौली गांव में सेंध काट कर हुई चोरी
रुद्रपुर। पकड़ी बाजार क्षेत्र के भरौली गांव में सेंध काट कर चोरों ने एक घर से नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। सोमवार की रात दीवार में सेंध काट कर चोरी की घटना से गांव के लोगों में भय बना है। घटना की सूचना सुरौली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। गांव निवासी छांगुर राजभर गांव के पश्चिमी अपने खेत में मकान बनवा कर रहते हैं। सोमवार की रात उमस भर गर्मी से परेशान घर सदस्य मकान के बाहर सो रहे थे। चोर मकान की दीवार में नकब काट कर अंदर घुस गए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर दस हजार रुपये नकदी, सोने, चांदी के जेवर और महंगी साड़ी उठा ले गए। घर वालों को चोरी की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। सुरौली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी के घटना का खुलासा करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed