फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Thieves stole 35.41 lakhs from car in gorakhpur

Deoria News: व्यापारी के चालक को रुपये गिरे होने का दिया झांसा, उचक्कों ने कार से उड़ा लिए 35.41 लाख

Wed, 10 May 2023 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 10 May 2023 11:01 AM IST
सार

गोरखपुर के सूरजकुंड निवासी सुमित गोयल की संतकबीरनगर में फ्लोर मिल है। उनके छोटे भाई अमित गोयल कार चालक राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी पीपीगंज गोरखपुर के साथ सुबह बिहार के बगहा में तगादा करने गए थे। करीब तीन व्यवसायियों से 35 लाख 41 रुपये की रकम वसूलने के बाद बैग को कार की अगली सीट पर रखकर देवरिया के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन
Thieves stole 35.41 lakhs from car in gorakhpur
उच्चको ने इसी नोट को गिराकर व्यपारी का उड़ाया रूपया

विस्तार

उचक्कों ने कार चालक से कहा कि गाड़ी के पीछे के गेट के पास रुपये गिरे हैं। कार चालक अपनी सीट से उतर कर रुपये उठाने पहुंचा। इस बीच उचक्के कार की अगली सीट पर रखे बैग को लेकर चंपत हो गए। जब कार चालक अपनी सीट पर आया, तो बैग न देखकर हैरान रह गया। बैग में 35 लाख 41 हजार रुपये थे। मालिक को जानकारी देने के साथ पुलिस को सूचना दी। वारदात कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के सूरजकुंड निवासी सुमित गोयल की संतकबीरनगर में फ्लोर मिल है। उनके छोटे भाई अमित गोयल कार चालक राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी पीपीगंज गोरखपुर के साथ सुबह बिहार के बगहा में तगादा करने गए थे। करीब तीन व्यवसायियों से 35 लाख 41 रुपये की रकम वसूलने के बाद बैग को कार की अगली सीट पर रखकर देवरिया के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन


शाम चार बजे के करीब वह कोतवाली रोड पर जीआईसी गेट के पास पहुंचे। इस जगह पर चालक कार में रुपये लेकर बैठा रहा और अमित गोयल गल्ला व्यवसायी चंदन से मिलने चले गए। अमित के जाने के करीब दो मिनट बाद दो युवक कार के पास आए और चालक को आवाज देकर बताया कि कार की दूसरी साइड के गेट के पास रुपये गिरे हैं। चालक ने गेट खोलकर दूसरी तरफ रुपये उठाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के झुकते ही उचक्के कार में रखे रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। जब चालक अपनी सीट पर आया और उसकी निगाह जहां बैग रखा था वहां गई तो उसके होश उड़ गए। बैग गायब था। चालक भागकर अमित गोयल के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी।


अमित ने पुलिस को बताया है कि 35.41 लाख रुपये बैग में थे। मौके पर पहुंचे सीओ सीटी श्रीयश त्रिपाठी ने चालक और व्यवसायी से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। शातिरों की पहचान करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed