{"_id":"645e9145d7de3baecb04feb4","slug":"thieves-steal-seven-lakhs-from-deserted-house-deoria-news-c-7-1-162789-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सूनसान घर से चोरों ने की सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सूनसान घर से चोरों ने की सात लाख की चोरी
Sat, 13 May 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर के रामनगर में चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान
फतेहपुर गांव में हुई घटना, शादी समारोह में शामिल होने गए थे घर वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। फतेहपुर गांव के रामनगर टोला पर एक सूनसान घर को चोरों ने खंगाल दिया। चोरी की रात परिवार वाले कुशीनगर जिले में एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह शामिल होने गए थे। घर लौटने पर चोरी के घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के अनुसार नकदी, जेवर समेत करीब सात लाख रुपये की चोरी हुई है।
गांव के अमन विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस मई को पूरा परिवार कुशीनगर जिले के हाटा कस्बे में रिश्तेदारी में गया था। शादी समारोह में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार शाम को वह परिवार समेत घर लौटे, तो कमरे और आलमारी का ताला टूटा देख दंग रह गए। कमरों में आलमारी से सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने आलमारी में रखे सोने के जेवर, नकदी सामान चुरा लिए थे। चोर मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।