{"_id":"6ae787f349e86f34460864c4","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-roof-gathered-belongings-and-fled-deoria-news-c-208-1-deo1046-195758-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सामान समेट भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सामान समेट भागे
Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खामपार। परिवार के लोग घर में सोते रहे और चोर छत के रास्ते दाखिल होकर लाखों के आभूषण और नकदी समेट ले गए। शनिवार रात मठिया चक गांव में हुई चोरी की जानकारी रविवार सुबह हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। चोर दो सोने की अंगूठी, पाजेब, पायल, सोने का लॉकेट और 30 हजार रुपये ले गए।
पीड़ित हीरालाल ने बताया कि सुबह एक कमरे का दरवाजा खुला मिला। जांच करने पर बक्से और ट्रंक का सामान बिखरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित ने तहरीर दी है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है।