{"_id":"69dfe31bf57dedc45109e5e4","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-cash-and-jewellery-worth-lakhs-deoria-news-c-208-1-deo1039-179487-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सेंध काटकर लाखों की चोरी नकदी व गहने ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सेंध काटकर लाखों की चोरी नकदी व गहने ले गए चोर
Thu, 16 Apr 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के बासघांटी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान में सेंध काटकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित एक लाख रुपये नकद लेकर भाग गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, बासघांटी गांव निवासी श्रीमती देवी पत्नी कैलाश प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11 बजे परिवार के सभी लोग भोजन करने के बाद बरामदे में सो गए थे। सुबह जब नींद खुली तो घर के अंदर से अजीब स्थिति दिखाई दी। अंदर जाकर देखा तो पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने सुराख बना लिया था और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया गया था।
बक्से में रखी सोने की बाली, टीकुली, चांदी का पायल (पौजेब), कमरबंद सहित करीब एक लाख रुपये नकद नहीं थे। पीड़िता ने बताया कि चोरी गए रुपये उनके बेटे द्वारा डीजे संचालन से कमाए गए थे, जिन्हें वह कई महीनों से मकान निर्माण के लिए जमा कर रहा था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी और मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।