{"_id":"67e2fbd59038574cc10ecd36","slug":"thieves-broke-into-a-house-in-satraon-stole-jewellery-worth-rs-10-lakh-along-with-cash-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-150130-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सतरांव में घर में घुसे चोर, नकदी समेत 10 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सतरांव में घर में घुसे चोर, नकदी समेत 10 लाख के आभूषण चोरी
Wed, 26 Mar 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सतरांव गांव के राजेंद्र यादव के मकान में चोर खिड़की के रास्ते घुस गए। चोरों ने नकदी सहित करीब 10 लाख के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। चोरों ने इत्मिनान से अन्य कमरों को खंगाल दिया।
जानकारी के अनुसार, सतरांव निवासी राजेंद्र यादव का मकान गांव के दक्षिण है। अगल-बगल कोई अन्य मकान नहीं है। वह तहसील में कर्मी बताए जा रहे हैं। सोमवार की रात सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। मंगलवारककी सुबह खिड़की टूटा देख परिजन शोर मचाने लगे। शोर सुनअगल-बगल के लोग जुट गए। पुलिस को तहरीर में राजेंद्र ने तहरीर देकर कहा है कि चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गए।
तहरीर में कहा है कि 10 लाख के आभूषण, 56 हजार नकदी और 30 हजार के अन्य सामान चुरा ले गए। परिजनों के अनुसार राजेंद्र की पत्नी मालती देवी और उनके बड़े पुत्र संदीप की पत्नी इंदू के आभूषण चोरी हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना है।