{"_id":"6367a7a7780b43207370c221","slug":"thieves-blew-lakhs-of-rupees-from-businessmans-bike-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: व्यवसायी की बाइक की डिग्गी से 4.50 लाख रूपये उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: व्यवसायी की बाइक की डिग्गी से 4.50 लाख रूपये उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
Sun, 06 Nov 2022 05:56 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 06 Nov 2022 05:56 PM IST
सार
बरहज थाना क्षेत्र के पैना निवासी अजय पांडेय बरहज बाजार की एक एजेंसी पर रहकर काम करते हैं। वह रोज की तरह दोपहर बाद व्यवसायियों से बकाया रकम की वसूली कर डिग्गी में रख लार पहुंचे थे। इसी दौरान चोर उनके रुपए लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवरिया जनपद के लार नगर कस्बा गांधी मार्केट के समीप रविवार को एक चोर व्यवसायी की खड़ी बाइक की डिग्गी में रखे चार लाख पचास हजार रूपये लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल कर घटना की जांच में जुट गई है। सरेराह हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बरहज थाना क्षेत्र के पैना निवासी अजय पांडेय बरहज बाजार की एक एजेंसी पर रहकर काम करते हैं। वह रोज की तरह दोपहर बाद व्यवसायियों से बकाया रकम की वसूली कर डिग्गी में रख लार पहुंचे। यहां गांधी मार्केट के समीप एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर यहां के व्यवसायियों से बकाया रुपये वसूली करने लगे। कुछ देर बाद रूपये रखने के लिए डिग्गी खोली तो देखा कि रखे हुए चार लाख पचास हजार रूपये गायब हैं। यह देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी थी। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सीसीटीवी फुटेज निकाल चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन